
टी20 विश्वकप 2021 टूर्नामेंट में सुपर-12 स्टेज में ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के मुकाबले खेले जा रहे है। बुधवार को हुए दो मैचों में England ने Bangladesh और नामीबिया ने स्कॉटलैंड ने मात दी। इसी के साथ T20 world cup Points Table के आंकड़े भी रोमांचक हो गए है। Group -2 से Namibia के जीतनेपर अब भारत की राह और भी मुश्किल हो गई है। 27 अक्टूबर (बुधवार) को हुए इन दोनों मुकाबलों के बाद अंक तालिका में बदलाव हुआ है। आगे होने वाले मुकाबले से Group-1 और Group-2 से सभी टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह के ऊपर प्रभाव पड़ेगा।
ICC T20 World Cup 2021 Points Table के पहले Group में England 2 मैचों में 2 जीतकर 4 अंको के साथ नंबर 1 पर काबिज है और उनका नेट रनभी +3.614 है। अब गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 को होने वाले मुकाबलों से Points Table में बड़ा बदलाव हो सकता है। क्योंकि इस दिन दूसरे नंबर की टीम श्रीलंका और तीसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच है। साउथ अफ्रीका 2 मैचों में 1 जीते के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम 2-2 हार के साथ पांचवें और छठे नंबर पर हैं।
T20 World Cup Points Table में भारत की स्थिति
T20 World Cup के सुपर-12 के Group -2 में पाकिस्तान अपने दो मैचों में 2 जीतकर पहले नंबर पर है। अफगानिस्तान टीम ने एक मैच खेला है और उसे जीत मिली है। बुधवार को नामीबिया ने भी स्कॉटलैंड को हराकर एक जीत हासिल कर ली है और T20 World कप अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। Group-2 में भारत – न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड ने अबतक एक भी मैच नहीं जीता। इस ग्रुप में भारत मुश्किल हालात में फंस गया है क्योंकि उसे पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी हार मिली थी और उसका नेट रनरेट -0.973 है और अब उसे अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे तभी वो सेमीफाइनल का मजबूत दावेदार बन पाएगा. यहां से एक हार टीम इंडिया की स्थिति और खराब कर सकती है. बता दें भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
Group-1 | Matches | Won | Lost | Tied | Points | NRR |
England | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +3.614 |
Sri Lanka | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.583 |
Australia | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.253 |
South Africa | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.179 |
Bangladesh | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.655 |
West Indies | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -2.550 |
ICC Men’s T20 World Cup Points Table or Super 12
Group-2 | Matches | Won | Lost | Tied | Points | NRR |
Pakistan | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.738 |
Afghanistan | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +6.500 |
Namibia | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.550 |
New Zealand | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.532 |
India | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.973 |
Scotland | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -6.500 |
T20 वर्ल्ड कप – भारत के जितने होंगे बचे हुए मुकाबले
भारत को न्यूजीलैंड के बाद 3 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। 5 नवंबर को स्कॉटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया से टक्कर है. विराट एंड कंपनी ने बुधवार को दुबई की आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग की। अच्छी बात ये है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वो गेंदबाजी भी करते दिखे। अगर हार्दिक फिट होते हैं तो भारतीय टीम को छठे गेंदबाज की कमी नहीं खलेगी।